| News Details |
????? ?? 250 ???? ??? ???? ???????? ??????? ?? ?????
Posted on 12/08/2026
सरला मैमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय, सफीदों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो० बलवान सिंह द्वारा पौधा लगाकर किया गया। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ परिसर में पौधारोपण किया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में 250 पौधे छात्राओं द्वारा लगाए गए।इस अवसर पर छात्राओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। प्राचार्य महोदय ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर परिसर को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
|